
0
•02/10/2026
•08:02 pm
ब्रह्मोस की मार से थर्राया चीन, साउथ चाइना सी में भारत का मास्टरस्ट्रोक!
भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं को और अधिक मजबूत करते हुए चीन सीमा के पास पांच नए S-400 एयर डिफेंस स्क्वाड्रन तैनात करने की तैयारी शुरू कर दी है। रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा स्वीकृत इस 50,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे का उद्देश्य लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक के आसमान को पूरी तरह सुरक्षित करना है। इसके साथ ही, भारत फिलीपींस, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देशों को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का निर्यात कर रहा है, जिससे साउथ चाइना सी में चीन की घेराबंदी मजबूत हो रही है। चीन द्वारा तिब्बत में सैन्य बुनियादी ढांचे के विस्तार और वाटर टेररिज्म जैसी साजिशों के जवाब में भारत ने मल्टी-लेयर एयर डिफेंस नेटवर्क तैयार कर लिया है।