
0
•12/11/2026
•09:54 am
ड्रैगन की छाती पर तनी 155mm की स्वदेशी तोप, सिक्किम में 80 सेकंड वाले 'ब्रह्मास्त्र' से कांपा चीन!
भारतीय सेना DRDO और कल्याणी ग्रुप द्वारा विकसित 155mm 52-कैलिबर वाले स्वदेशी माउंटेड गन सिस्टम (MGS) का सिक्किम के ऊंचे बर्फीले इलाकों में विंटर ट्रायल कर रही है। इससे पहले इस 8×8 ट्रक-माउंटेड तोप का पोखरण में 50 डिग्री तापमान में सफल परीक्षण हुआ था। यह तोप 48 किलोमीटर तक सटीक मार करने और 'शूट-एंड-स्कूट' तकनीक से महज कुछ मिनटों में फायर कर जगह बदलने में सक्षम है। यह तैनाती सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा और सेना के फील्ड आर्टिलरी रेशनलाइजेशन प्लान का अहम हिस्सा है। मारक क्षमता और गतिशीलता में यह भारतीय तोप चीनी PCL-181 प्रणाली से तकनीकी रूप से कहीं अधिक उन्नत है।