मोस्ट वॉन्टेड: FBI के टॉप-10 रडार पर गोल्डी बराड़, अमेरिका ने रखा 1 मिलियन डॉलर का बंपर इनाम! - image 1
0
•
01/10/2026
•
11:34 am

मोस्ट वॉन्टेड: FBI के टॉप-10 रडार पर गोल्डी बराड़, अमेरिका ने रखा 1 मिलियन डॉलर का बंपर इनाम!

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़, जिसका असली नाम सतिंदरजीत सिंह है, को आधिकारिक तौर पर अपनी 'टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड' भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है। एफबीआई ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 1 मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की है। गोल्डी बराड़ पर अमेरिका में RICO एक्ट के तहत जबरन वसूली, ड्रग्स तस्करी और टारगेट किलिंग की साजिश के गंभीर आरोप हैं। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के उत्तरी अमेरिका ऑपरेशंस का मुख्य लीडर है। इसके अलावा, गोल्डी हरदीप सिंह निज्जर और सिद्धू मूसेवाला केस में भी मुख्य आरोपी है।