कैसे भारत के मास्टरस्ट्रोक ने चीन और तुर्की के सपनों को किया चकनाचूर?
0
02/09/2026
12:35 pm

कैसे भारत के मास्टरस्ट्रोक ने चीन और तुर्की के सपनों को किया चकनाचूर?

भारत ने अपनी रक्षा और भू-राजनीतिक रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए 'प्रोएक्टिव-डिफेंस' और 'ऑफेंसिव-डिप्लोमेसी' का रुख अपनाया है। एक ओर जहां भारत ने हिंद महासागर, मॉरीशस और सेशेल्स में अपनी नौसैनिक पकड़ मजबूत की है, वहीं वियतनाम और फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल और युद्धपोत देकर चीन को कड़ा संदेश दिया है। दूसरी ओर, तुर्की और पाकिस्तान के आक्रामक तेवर का जवाब देने के लिए भारत ने आर्मेनिया, ग्रीस और साइप्रस के साथ रक्षा समझौते किए हैं। भारत और ग्रीस के बीच संभावित लॉन्ग रेंज मिसाइल डील और IMEC कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स से बीजिंग और अंकारा की रणनीतिक मुश्किलें बढ़ गई हैं।