समाज सार्थक कदम उठाता है, तो पीढ़ियों के लिए मजबूत नींव तैयार होती है- बल्दवा

समाज सार्थक कदम उठाता है, तो पीढ़ियों के लिए मजबूत नींव तैयार होती है- बल्दवा

हैदराबाद, 24 अप्रैल। माहेश्वरी भवन चैरिटेबल ट्रस्ट, सिकंदराबाद द्वारा निर्मित और आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस ‘महेश कन्वेंशन’ का आज विधिवत और भव्य उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर इग्जोरियल एवं श्री कार्तिकेय ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की सीएमडी, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी भगवती बल्दवा और प्रसिद्ध उद्योगपति एवं भामाशाह महेश बल्दवा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अवसर पर बड़ी संख्या में समाज बंधु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महेश कन्वेंशन के उद्घाटन से पूर्व ताड़बन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात गाजे-बाजे के साथ एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर महेश कन्वेंशन सेंटर पहुंच कर संपन्न हुई। इसके बाद भव्य भवन का उद्घाटन अशोक आशा चांडक द्वारा किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन गोपाल लाल बंग एवं सुमित्रा बंग ने भवन में प्रथम प्रवेश किया।
समारोह के दौरान रिसेप्शन हॉल का उद्घाटन इग्जोरियल व श्री कार्तिकेय ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की सीएमडी भगवती बल्दवा एवं प्रसिद्ध उद्योगपति और भामाशाह महेश बल्दवा द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी एवं इग्जोरियल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की सीएमडी भगवती बल्दवा ने कहा कि यह महेश कन्वेंशन केवल ईंट-पत्थरों से बना एक भवन नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की एकजुटता, प्रगति और सेवाभाव का जीता-जागता प्रतीक है। जब समाज के सभी लोग एक साथ मिलकर सार्थक कदम उठाते हैं, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत नींव तैयार होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक आयोजनों को एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा। तो वहीं इस अवसर पर उद्योगपति महेश बल्दवा ने बेहद प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा, “हमें ईश्वर ने और समाज ने जो कुछ भी दिया है, उसे समाज को लौटाना बेहद जरूरी है। राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहना माहेश्वरी समाज के हर एक व्यक्ति का प्राथमिक दायित्व है। ऐसे प्रकल्प हमें हमारी जड़ों और हमारे कर्तव्यों का अहसास कराते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान भवन की अन्य प्रमुख सुविधाओं का भी लोकार्पण किया गया। डाइनिंग हाल का उद्घाटन अशोक चांडक परिवार ने किया। रसोई घर का उद्घाटन अर्जुन देव मुकेश झंवर द्वारा किया गया। लिफ्ट का उद्घाटन गोबिन्द प्रसाद बंग, नथमल हरिकिशन बंग द्वारा किया गया। जनरेटर का उद्घाटन कमल किशोर शुभम भांगड़िया ने किया। पंडित रामकृष्ण पांडेय के आचार्यत्व में विधिवत रूप से हवन-पूजन के पश्चात शिव-पार्वती की प्रतिमा को मंदिर में विराजमान किया गया और उसके बाद मंदिर का उद्घाटन प्रभुदयाल जाखोटिया द्वारा किया गया। भवन में स्थापित विशाल शिव प्रतिमा का उद्घाटन आनंद कुमार बंग ने किया। इस बहुउद्देशीय भवन में दो विशाल हॉल के साथ-साथ लिफ्ट, वातानुकूलित सुविधा से लैस 11 कमरे, जनरेटर व एक सुंदर मंदिर की व्यवस्था है, जो समाज बंधुओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

इस मौके पर माहेश्वरी भवन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन गोपाललाल बंग, मैनेजिंग ट्रस्टी प्रभुदयाल जाखोटिया, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, फाउंडर ट्रस्टी अशोक सोमानी, अशोक चांडक, आनंद बंग, बजरंगलाल बजाज, सीए संजय सारडा, हरिकिशन बंग, लालचंद डागा, रामकिशोर झंवर, संदीप अट्टल, महेश बल्दवा, भगवती बल्दवा, सुरेश लाहोटी, घनश्याम जाजू, कमल राठी, पुरुषोत्तम मानधना, नारायणदास बंग, राधेश्याम राठी, राजेश मालपानी, कमल काबरा, सत्यनारायण सोमानी, संजय लाहोटी, रजनी राठी, रेखा जाखोटिया, राजेश बंग, बालाप्रसाद नावंदर, बद्रीनारायण चांडक, विष्णुकांत जाजू, रामकिशोर झंवर, मनीष काबरा, रमेश खडलोया, राजकुमार खडलोया, गोविन्द मड़ी, शरद बंग, गोविन्द बंग, चन्द्रप्रकाश बंग, अनुज बंग, अरविन्द बंग, कुणाल बंग, जगदीश दरक, कैलाश डालिया, माहेश्वरी सेवा संघ, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी युवा संगठन, माहेश्वरी युवती संगठन के सदस्यगण, महेश बैंक के डायरेक्टर कैलाश नारायण भांगड़िया, अरुण कुमार भांगड़िया, जमनालाल बजाज उपस्थित रहे। तो वहीं सीए कन्हैयालाल राठी, बद्रीविशाल मूंदड़ा, कमल भांगड़िया, लक्ष्मीनिवास मूंदड़ा, राकेश बल्दवा, सुरेश भंडारी, राजगोपाल जाजू, गोबिंद मालानी, चेतन चांडक, मनीष चांडक, राजेश बल्दवा, हनुमान मुथा, पुरुषोत्तम मंत्री, आदित्य लोया, शिव कुमार मोदानी, भगवानदास लोया, प्रवीण तोष्णीवाल, विष्णुकांत बजाज, राकेश बंग, आनंद भांगड़िया, विनय भांगड़िया, अनिल जाजू, घनश्याम राठी, शरद बंग, गोबिंद प्रसाद बंग, अशोक सोमानी, संजय सोमानी, सत्यनारायण काबरा, द्वारकादास तोष्णीवाल, मोहित गगरानी, पुरुषोत्तम चांडक, आशीष बंग, मुन्नालाल बंग, शिरीष अगिवाल, अमित मणियार, आनंद वर्मा, कन्हैयालाल राठी, रघुनंदन झंवर, कमलकिशोर राठी, अशोक मालानी, सूर्यप्रकाश झंवर, कृष्णचंद बंग, धनसुख बंग, गिरधर अट्टल, विनीत बाहेती, आकाश सोमानी, संजय अट्टल, कृष्ण, राजेंद्र राठी, भगवानदास सारड़ा, वंदना राठी, सुमित्रा बंग, सुनीता मंत्री, तारा बंग, सुमन डागा, प्रिया डागा, मनसुख बंग, माला लोया, किरण बजाज, सौम्या इनानी, राधा बंग, आशा चांडक, सुरेखा चांडक, शोभा झंवर, दिव्या झंवर, माया मालानी, संतोष मालानी, आशा लोया, किरण लोया, शीतल मोदानी, बबिता बंग, नंदा बंग, राजकुमारी लड्ढा, मंजू बंग, सरिता अट्टल समेत सैकड़ों गणमान्य अतिथियों और समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

You Might Also Like

View More

Latest & Breaking Updates

All Stories
समाज सार्थक कदम उठाता है, तो पीढ़ियों के लिए मजबूत नींव तैयार होती है- बल्दवा | Live News Now