
0
•29/10/2026
•03:51 pm
यूरोप के सबसे अमीर देश का बड़ा दांव, भारत-लिकटेंस्टाइन की नई रणनीतिक पार्टनरशिप से कांपा चीन
लिकटेंस्टाइन के क्राउन प्रिंस अलोइस के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे के दौरान भारत और यूरोपीय देशों के संगठन ईएफटीए (EFTA) के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौते के तहत 100 अरब डॉलर के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह निवेश बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, एआई, और उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके अलावा, लिकटेंस्टाइन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी का पूर्ण समर्थन किया है और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए भारत के साथ खुफिया डेटा साझा करने पर सहमति जताई है।