
0
16/09/2026
09:44 am
अंतरिक्ष में भारत-फ्रांस की 'सीक्रेट' डील, ड्रैगन और पाकिस्तान की उड़ी नींद!
9 और 10 सितंबर 2026 को पेरिस में आयोजित इंटरनेशनल स्पेस समिट में भारत और फ्रांस के बीच तीन प्रमुख स्पेस समझौते हुए हैं। ये समझौते दोनों देशों की प्राइवेट स्पेस कंपनियों के बीच किए गए हैं। सफरान स्पेस ने ध्रुवा स्पेस के साथ प्रोजेक्ट एसबीएस-3 के तहत 8 सर्विलांस सैटेलाइट्स के लिए अहम करार किया है। वहीं, फ्रांस की 'राइड' कंपनी भारत की 'टेक मी टू स्पेस' के ऑर्बिटल डेटा सेंटर सैटेलाइट्स लॉन्च करेगी। इसके अलावा, यू-स्पेस और एक्सिसकैड्स मिलकर भारत में सस्ते माइक्रोसैटेलाइट्स का निर्माण करेंगे, जिससे स्पेस सेक्टर में 'मेक इन इंडिया' को अभूतपूर्व गति मिलेगी।