ब्रह्मोस और आकाश-एनजी का कमाल: भारत-ब्राजील के इस रक्षा समझौते से क्यों सहम गए अमेरिका, चीन और पाकिस्तान? - image 1
0
•
29/10/2026
•
04:06 pm

ब्रह्मोस और आकाश-एनजी का कमाल: भारत-ब्राजील के इस रक्षा समझौते से क्यों सहम गए अमेरिका, चीन और पाकिस्तान?

ब्राजील के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय टीम ने भारत में 14 दिनों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु स्थित डीआरडीओ, बीईएल और टीएएसएल की प्रयोगशालाओं का दौरा कर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और आकाश-एनजी एयर डिफेंस सिस्टम की क्षमताओं का जायजा लिया। ब्राजील अपनी नौसेना के 'ब्लू अमेज़न' क्षेत्र की सुरक्षा और वायु रक्षा के लिए इन हथियारों को शत-प्रतिशत तकनीक हस्तांतरण (Technology Transfer) और संयुक्त उत्पादन के मॉडल पर हासिल करना चाहता है।