ड्रैगन और रूस के हथियारों को कचरे में फेंक भारत से डिफेंस डील क्यों कर रहे हैं दुनिया के देश?
0
19/08/2026
11:36 am

ड्रैगन और रूस के हथियारों को कचरे में फेंक भारत से डिफेंस डील क्यों कर रहे हैं दुनिया के देश?

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचकर 38,424 करोड़ रुपये यानी लगभग 4.6 अरब डॉलर हो गया है। आर्मेनिया, फिलीपींस और ताजिकिस्तान जैसे देश सोवियत और चीनी हथियारों को छोड़कर भारत की आकाश मिसाइल, पिनाका रॉकेट लॉन्चर और ब्रह्मोस सुपरक्रूज मिसाइलें खरीद रहे हैं। बिना किसी राजनीतिक शर्त के उच्च गुणवत्ता और किफायती दाम पर हथियार मिलने के कारण भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत नेट सिक्योरिटी प्रोवाइडर के रूप में उभर रहा है।