
0
•04/11/2026
•04:04 pm
होर्मुज संकट और मार्को रुबियो का बड़ा बयान: क्या भारतीय नाविकों के नाम पर भारत को ईरान के खिलाफ मोर्चे पर लाना चाहता है अमेरिका?
अटलांटा में आयोजित जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बयान दिया है कि ईरान फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में उन व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहा है जिन पर भारतीय नाविक तैनात हैं। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के आंकड़ों के अनुसार खाड़ी के तेल टैंकरों पर 25 से 30 प्रतिशत क्रू भारतीय हैं। भारत ने किसी भी विदेशी सैन्य गठबंधन में शामिल होने के बजाय ऑपरेशन संकल्प और अपनी स्वतंत्र कूटनीति के जरिए समुद्री सुरक्षा, चाबहार पोर्ट निवेश और देश की ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखा है।