AMCA फाइटर जेट पर भारत का ब्रह्मास्त्र, 15000 करोड़ के प्रोजेक्ट से कांप उठा चीन! - image 1
0
•
17/11/2026
•
12:18 pm

AMCA फाइटर जेट पर भारत का ब्रह्मास्त्र, 15000 करोड़ के प्रोजेक्ट से कांप उठा चीन!

मार्च 2024 में 15,000 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद, भारत के 5वीं पीढ़ी के AMCA फाइटर प्रोजेक्ट ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। 30 अक्टूबर को L&T, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और भारत फोर्ज ने इसके निर्माण की बोलियां जमा कीं, जिससे HAL का दशकों पुराना एकाधिकार खत्म हो गया। DRDO ने इसके स्टील्थ डिजाइन, S-डक्ट इनटेक और खास RAM कोटिंग का सफल परीक्षण कर लिया है। AMCA Mk1 में 15 GE F414 इंजनों का इस्तेमाल होगा। इसके पांच प्रोटोटाइप कुल 1,800 टेस्ट सॉर्टीज के पांच अलग-अलग चरणों से गुजरेंगे, जिनमें सुपरक्रूज, रडार टेस्टिंग और इंटरनल वेपन बे फायरिंग शामिल होगी।