
0
•13/10/2026
•09:44 am
ब्रह्मोस का खौफ: दक्षिण चीन सागर में चीनी नौसेना का अजेय किला कैसे हुआ चकनाचूर?
फिलीपींस द्वारा भारत से खरीदे गए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम के रणनीतिक तैनाती के बाद दक्षिण चीन सागर में शक्ति संतुलन बदल गया है। एक क्लासिफाइड मिलिट्री वॉरगेम में यह साबित हुआ कि फिलीपींस के तटीय जंगलों में तैनात ब्रह्मोस बैटरियां मात्र 8 मिनट में चीन के 12,000 टन वजनी टाइप 055 गाइडेड-मिसाइल क्रूजर को नष्ट करने की क्षमता रखती हैं।