
0
•28/11/2026
•05:16 pm
1993 में अमेरिका ने रोका था क्रायोजेनिक इंजन, आज उसी की नाक के नीचे मीथेन रॉकेट रेस के टॉप 3 देशों में पहुंचा भारत
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में अपने हाई-थ्रस्ट लिक्विड ऑक्सीजन और लिक्विड मीथेन इंजन के फुल-स्केल गैस जनरेटर का सफल परीक्षण किया है। 14 नवंबर 2026 को किया गया यह हॉट टेस्ट पूरे 200 सेकंड तक चला, जिसमें 31.5 बार चैंबर प्रेशर और लगभग 60 प्रतिशत थ्रस्ट स्तर पर स्थिर दहन दर्ज किया गया। 27 नवंबर को घोषित यह उपलब्धि आगामी रीयूजेबल नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल यानी प्रोजेक्ट सूर्या के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।