पाकिस्तान की अकड़ हुई फ्यूज: भारत और चीन के बीच शिनजियांग होटन रूट पर ऐतिहासिक समझौते की तैयारी, कंगाल पड़ोसी का गेम ओवर! - image 1
0
•
01/10/2026
•
10:05 am

पाकिस्तान की अकड़ हुई फ्यूज: भारत और चीन के बीच शिनजियांग होटन रूट पर ऐतिहासिक समझौते की तैयारी, कंगाल पड़ोसी का गेम ओवर!

अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, जिसके चलते भारतीय एयरलाइंस को भारी आर्थिक नुकसान और लंबे रूट का सामना करना पड़ा। पश्चिम एशिया में फरवरी 2026 से शुरू हुए संघर्षों के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। इस बीच, भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने चीन के साथ शिनजियांग के होटन एयर रूट को खोलने पर बातचीत तेज कर दी है। अक्साई चिन के ऊपर से इस संभावित नए मार्ग के खुलने से पाकिस्तान को कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर तगड़ा झटका लगने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि इससे पश्चिमी देशों की उड़ानें काफी छोटी हो जाएंगी।