
0
•01/10/2026
•11:47 am
कैलिनिनग्राद पर नजर डाली तो यूरोप हो जाएगा भस्म! पुतिन ने खोल दी 'न्यूक्लियर मिसाइलों' की तिजोरी
रूस ने नाटो देशों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बाल्टिक सागर स्थित उसके क्षेत्र कैलिनिनग्राद को अलग-थलग करने का प्रयास किया गया, तो मॉस्को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से पीछे नहीं हटेगा। कैलिनिनग्राद पोलैंड और लिथुआनिया के बीच स्थित एक रूसी एक्स्क्लेव है। यह रणनीतिक रूप से रूस के लिए बेहद अहम है क्योंकि यहां रूसी नौसेना के बाल्टिक सागर बेड़े का मुख्यालय है और यह साल भर बर्फ से मुक्त रहने वाला बंदरगाह है। रूस ने इस क्षेत्र में S-400 एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम और परमाणु सक्षम इस्कंदर मिसाइलें तैनात की हैं। इसके अतिरिक्त, सुवाल्की कॉरिडोर पर रूसी नियंत्रण बाल्टिक देशों को नाटो से पूरी तरह काट सकता है।