
0
•04/11/2026
•02:24 pm
48 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन: भारतीय नौसेना ने Azini को समुद्री लुटेरों से छुड़ाया
सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने मछली पकड़ने वाले जहाज Azini को अपने नियंत्रण में ले लिया था। भारतीय नौसेना ने 48 घंटे से अधिक चले अभियान में एक तैनात युद्धपोत, समुद्री निगरानी विमान और मरीन कमांडो की मदद से जहाज को सुरक्षित कराया। भारतीय वायुसेना के C-17 विमान ने कमांडो की अतिरिक्त टीम को सटीक एयरड्रॉप के जरिए पहुंचाया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जहाज पर मौजूद सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया और किसी की मौत या चोट की सूचना नहीं है।