
0
•07/10/2026
•09:54 am
बीजिंग से रावलपिंडी तक क्यों मचा है कोहराम? जानिए भारत के इस गुप्त मिसाइल प्रोजेक्ट का सच!
रक्षा मंत्रालय के तहत पुणे की हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) ने 'THEAM NGARMS' नामक एक नए गुप्त प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी किया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य नई पीढ़ी की मिसाइलों और तोपों के लिए उन्नत और अति-ऊर्जावान रासायनिक सामग्री (Energetic Materials) विकसित करना है। इसके तहत CL-20 जैसे अत्यधिक शक्तिशाली विस्फोटक और उन्नत रॉकेट प्रोपेलेंट तैयार किए जाएंगे, जो भारत की हाइपरसोनिक मिसाइलों और लंबी दूरी की सामरिक क्षमताओं को अभूतपूर्व ताकत देंगे। इस विकास से भारत की मारक क्षमता में भारी वृद्धि होगी और यह वैश्विक रक्षा तकनीक में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।