
0
•09/10/2026
•09:48 am
ड्रैगन के गढ़ में भारत की बड़ी सेंध, कंबोडिया और कजाकिस्तान ने खरीदे स्वदेशी हथियार!
वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक भारत का रक्षा निर्यात ₹38,424 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। हाल ही में कजाकिस्तान के ओस्केमेन में भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास KAZIND-2026 आयोजित हुआ, जिसमें ड्रोन और काउंटर-यूएएस तकनीकों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही, महाराष्ट्र के देवलाली में कंबोडियाई सेना के अधिकारियों ने भारत की स्वदेशी 155mm 'धनुष' आर्टिलरी गन की अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। कंबोडिया, फिलीपींस और आर्मेनिया जैसे देशों द्वारा ब्रह्मोस, आकाश और पिनाका जैसे हथियारों की बढ़ती खरीद ने वैश्विक रक्षा बाजार में भारतीय हथियारों का दबदबा बढ़ा दिया है।