
0
•12/10/2026
•09:57 am
चीन के बेस पर भारत की एंट्री, कंबोडिया ने चीनी तोपों को छोड़ खरीदी भारत की 'धनुष'
भारत ने रक्षा निर्यात और कूटनीति के मोर्चे पर एक बड़ी ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। चीनी सैन्य प्रभाव वाले कंबोडिया ने अपनी सेना के लिए चीनी हथियारों को दरकिनार कर भारत की 155mm स्वदेशी 'धनुष' तोप का चयन किया है, जिसके लिए कंबोडियाई सेना ने भारत में विशेष ट्रेनिंग भी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ, लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया ने ड्रग कार्टेल्स के खतरनाक ड्रोन हमलों से निपटने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम को चुना है।