
0
15/09/2026
10:33 am
11 टका की बिजली ठुकराकर चीन को 25 टका क्यों दे रहा बांग्लादेश? जानिए इनसाइड स्टोरी
बांग्लादेश द्वारा भारत के ब्रिक्स सम्मेलन के आमंत्रण को ठुकराने और भारत विरोधी रुख अपनाने के चौबीस घंटे के भीतर, झारखंड में स्थित अडानी पावर प्लांट के गोड्डा यूनिट में तकनीकी खराबी के चलते बांग्लादेश की बिजली आपूर्ति आधी रह गई है। इसके अलावा, भारत ने बांग्लादेशी आयातों पर पाबंदियां और कोलकाता पोर्ट की विशेष सुविधाएं रद्द कर दी हैं। देश में पहले से ही गैस और ईंधन की कमी से गंभीर ऊर्जा संकट चल रहा है, जिससे उद्योगों और जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। इस बीच, बांग्लादेश अमेरिका के साथ व्यापार बढ़ा रहा है और पाकिस्तान के साथ सैन्य व कूटनीतिक नजदीकियां बढ़ा रहा है, जबकि भारत ने नेपाल को अतिरिक्त बिजली देकर कूटनीतिक संदेश दिया है।