
0
•06/10/2026
•10:09 am
ड्रैगन के ड्रोन पल भर में होंगे खाक! DRDO ने हेलीकॉप्टर में फिट किया 'ब्रह्मास्त्र'
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) भारतीय सेना के स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टरों ALH ध्रुव और रुद्र Mk-4 को एयरबोर्न लेजर डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (GoAL) पॉड से लैस करने की महायोजना पर काम कर रहा है। यह एडवांस प्रणाली भारी मिसाइलों के बजाय लेजर और हाई पावर माइक्रोवेव (HPM) का उपयोग कर दुश्मन के ड्रोन स्वार्म्स को नष्ट करेगी। 100 किलोवाट क्षमता वाले इस लेजर सिस्टम में सुपरकैपेसिटर और उन्नत लिक्विड कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। लद्दाख जैसी अधिक ऊंचाई और विरल हवा वाले क्षेत्रों में इसकी मारक क्षमता लगभग दोगुनी हो जाती है। यह स्वदेशी तकनीक भारत को एसिमेट्रिक ड्रोन वॉरफेयर में एक बड़ी रणनीतिक बढ़त दिलाएगी।