730 किलोमीटर की इस रेल लाइन ने बदल दिया एशिया का पूरा भू-राजनीतिक नक्शा - image 1
0
•
30/09/2026
•
09:45 am

730 किलोमीटर की इस रेल लाइन ने बदल दिया एशिया का पूरा भू-राजनीतिक नक्शा

भारत ने ईरान के चाबहार बंदरगाह से जाहिदान तक बिछाई गई 730 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के पूरा होने के साथ ही मध्य एशिया और रूस तक अपनी पहुंच को बेहद मजबूत कर लिया है। इस मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के जरिए भारत ने पाकिस्तान को पूरी तरह से बाईपास कर दिया है, जिससे अफगानिस्तान और यूरेशिया के बाजारों तक भारतीय माल की सीधी और तेज आवाजाही संभव हो सकेगी। अमेरिकी प्रतिबंधों और भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद तैयार हुआ यह गलियारा भारत के इंटरनेशनल नॉर्थ-सउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर को गति देगा और क्षेत्रीय व्यापार में चीन के एकाधिकार को कड़ी टक्कर देगा।