ब्रिक्स समिट में भारत की इस चाल से चित हुए चीन और अमेरिका, जानिए पूरी कहानी
0
21/08/2026
10:37 am

ब्रिक्स समिट में भारत की इस चाल से चित हुए चीन और अमेरिका, जानिए पूरी कहानी

भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले वैश्विक वित्तीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग और फेडरल रिजर्व में डॉलर के प्रभुत्व को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। चीन की ओर से ब्रिक्स देशों को युआन आधारित भुगतान प्रणाली में लाने की साजिश रची जा रही थी, जिसे भारत ने एक मल्टी-सीबीडीसी डिजिटल रुपया ब्रिज के प्रस्ताव के जरिए नाकाम कर दिया। इस नए प्रस्ताव से सदस्य देश अपनी स्थानीय मुद्राओं में व्यापार कर सकेंगे, जिससे अमेरिकी प्रतिबंधों और डॉलर पर निर्भरता से राहत मिलने की उम्मीद है।