आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। वीकडेज में भी सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।
इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ एक हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और पुष्पा 2 के बाद ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है। अब नजर डालते हैं कि रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने कितनी कमाई की।
धुरंधर 2’ का 7वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। इसके साथ ही यह पुष्पा 2: द रूल के साथ सबसे तेज़ 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है। खास बात यह है कि दोनों फिल्मों ने यह मुकाम सिर्फ 7 दिनों में हासिल किया।
फिल्म ने कांतारा चैप्टर 1, एनिमल और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है। अब इसका अगला लक्ष्य कल्कि 2898 AD का रिकॉर्ड है, जिसने दुनियाभर में 1042.25 करोड़ की कमाई की थी।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 7वें दिन विदेशों में 11.92 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसकी कुल ओवरसीज कमाई 261.92 करोड़ हो गई है, जबकि दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़कर 1006.50 करोड़ तक पहुंच गया है।
वर्ल्डवाइड टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में (सैकनिल्क के मुताबिक)
Dangal – 2,070 करोड़
Baahubali 2: The Conclusion – 1,810.60 करोड़
Pushpa 2: The Rule – 1,742.10 करोड़
Dhurandhar – 1,354.84 करोड़
RRR – 1,230 करोड़
KGF: Chapter 2 – 1,215 करोड़
Jawan – 1,160 करोड़
Pathaan – 1,055 करोड़
Kalki 2898 AD – 1,042.25 करोड़
Dhurandhar 2 – 1,000 करोड़ (अभी चल रही है)
भारत में ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। यह एक्शन फिल्म देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। हालांकि, अंतिम आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन (बुधवार) करीब 47.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई सात दिनों में 623.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा इतना बड़ा है कि किसी भी बॉलीवुड फिल्म से एक हफ्ते के भीतर इसकी उम्मीद करना लगभग असंभव माना जाता है।





