अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का जलवा, रिलीज से पहले ही करोड़ों कमाए

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का जलवा, रिलीज से पहले ही करोड़ों कमाए

 

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले 16 अप्रैल की रात 9 बजे से इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं। ‘धुरंधर 2’ की बड़ी सफलता के बाद अब दर्शकों को एक ऐसी फिल्म का इंतजार है जो पूरे परिवार के साथ देखी जा सके, और यह हॉरर-कॉमेडी उसी उम्मीद पर खरी उतरती दिख रही है। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

एडवांस बुकिंग में कैसी है फिल्म की रफ्तार?
‘

धुरंधर 2’ का क्रेज अब काफी हद तक खत्म हो चुका है, जिससे ‘भूत बंगला’ के पास बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने का अच्छा मौका है। हालांकि, इसकी सफलता काफी हद तक कहानी और दर्शकों के रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगी। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्में दे चुकी है, इसलिए फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में फिल्म धीरे-धीरे पकड़ बनाती नजर आ रही है और पहले दिन के कलेक्शन को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं।

एडवांस बुकिंग में किन राज्यों का दबदबा?
‘

भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र सबसे आगे नजर आ रहा है। इसके बाद दिल्ली और गुजरात का स्थान है। आंकड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र में फिल्म ने करीब 28.81 लाख रुपये की प्री-सेल दर्ज की है। वहीं, दिल्ली में लगभग 24.72 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है, जबकि गुजरात से करीब 14.23 लाख रुपये का कलेक्शन सामने आया है।

You Might Also Like

View More

Latest & Breaking Updates

All Stories